त्वरित लिंक

तकनीकी परामर्श प्रभाग

राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE) का तकनीकी परामर्श प्रभाग उद्योग और सरकारी विभागों के लिए सौर से संबंधित तकनीकी गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु एक ज्ञान केंद्र के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सौर प्रौद्योगिकियों के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के अपने मिशन के साथ, यह प्रभाग सौर उद्योग, डेवलपर्स और प्रौद्योगिकी के उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप परामर्श सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है। निम्नलिखित कुछ ऐसे क्षेत्र हैं (इन्हीं तक सीमित नहीं) जहाँ आप अपनी तकनीकी आवश्यकताओं के लिए NISE को चुन सकते हैं।

  • उचित परिश्रम (ड्यू डिलिजेंस) एवं व्यवहार्यता अध्ययन (सोलर पीवी और सौर तापीय सुविधाएँ)
  • फील्ड स्तर पर परीक्षण, मापन, अंशांकन (कैलिब्रेशन) और प्रदर्शन संबंधी समस्या निवारण
  • स्थापना एवं कमीशनिंग ऑडिट
  • प्रक्रिया एवं अनुप्रयोगों का सौरीकरण (सौर तापीय में प्रौद्योगिकी प्रस्ताव)
  • सौर विनिर्माण सुविधाओं में मूल्यांकन एवं आकलन

 

तकनीकी परामर्श प्रभाग
प्रमुख प्रभाव संचयी क्षमता
गुणवत्ता जाँच 1000+ मेगावाट पीवी पावर प्लांट
प्रौद्योगिकी/सुविधा में सुधार 3000+ मेगावाट पीवी विनिर्माण क्षमता
लागत में बचत  
सामाजिक लाभ  

प्रमुख ग्राहक

REC SECI UNICEF WC ADB JAQUAR
DEFENCE ORG AIERT FPE BHEL KNRED PES ENG.

संपर्क

फोन:- +91-1242853129

ईमेल:-  consultancy@nise.res.in


  • MyGov Innovate
  • Ministry of New and Renewable Energy
  • National Portal of India