महानिदेशक की ओर से संदेश

Dr. Mohammad Rihan

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास, परीक्षण, प्रमाणन, कौशल विकास आदि अनेक गतिविधियों की सुविधा के लिए एनआईएसई की स्थापना की गयी है। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौर मिशन के कार्यान्वयन में एनआईएसई मंत्रालय का भी समर्थन करता है। यह संस्थान देश के आम नागरिक को सौर ऊर्जा संबंधी प्रौद्योगिकियों के विकास और उसके प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। एनआईएसई लगातार सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास करता है ताकि नवीनतम तकनीकी प्रगति के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके। मुझे यकीन है, एनआईएसई के तकनीकी, शोध, परामर्श और कौशल विकास गतिविधियों के बारे में सभी हिस्सेदारों को इस वेब पेज से आवश्यक जानकारी मिलेगी। हम आपकी प्रतिक्रियाओं का स्वागत करते हैं, ताकि आपको बेहतर सेवा मिल सके।

डॉ.मोहम्मद रिहान
(महानिदेशक)
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई)

Footer Image